Breaking News
KISSAN INDIA

हजारों की संख्या में प्रदर्शन करने दिल्ली बॉर्डर पहुंचे किसान

KISSAN INDIA

हाई अलर्ट पर पुलिस
नई दिल्ली । किसानों-मजदूरों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संगठन के नेतृत्व में हजारों किसान आज नोएडा से दिल्ली की कूच कर दिया। हजारों की संख्या ये किसान अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर मोदी सरकार के सामने रखने के लिए सहारनपुर से पैदल यात्रा करते हुए आ रहे हैं। भारतीय किसान संगठन की यह पदयात्रा 11 सितंबर को सहारनपुर से शुरू हुई थी जो कि शाम नोएडा पहुंच गई थी। किसानों का यह मार्च भारतीय किसान संगठन और कृषि मंत्रालय के नाकाम हो जाने के बाद शुरू हुआ है। किसानों के मार्च को देख दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। किसानों को दिल्ली में प्रवेश से रोकने के लिए बड़ी संख्या में यू पी बॉर्डर पर पुलिस फ़ोर्स तैनात है। किसानों को रोकने के लिए वाटर कैन, फायर ब्रिगेड, रैपिड एक्शन फ़ोर्स समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। किसान नेता पूरन सिंह ने बताया कि कृषि मंत्रालय के साथ किसानों की वार्ता नाकाम हो जाने के बाद दिल्ली की तरफ कूच करने के अलावा हमारे पास कोई रास्ता नहीं बचा था। हम चाहते हैं कि हमारी मांगों की तरफ देश का ध्यान जाए। उन्होंने कहा कि किसान शनिवार सुबह अपने ट्रेक्टरों में बैठक कर दिल्ली की तरफ चलेंगे। किसान नेता राजेंद्र यादव ने कहा, हमने अपनी मांगे लिखित रूप में सरकार की दी थी लेकिन हमारी समझ नहीं आ रहा कि सरकार इन मांगों पर विचार क्यों नहीं कर रही है। उन्होंने कहा हमने अपनी तरफ से पूरा प्रयास किया कि हमारी मांगों को सुना जाए। हमने 11 दिन पहले अपनी पदयात्रा शुरू की थी जो अब दिल्ली की तरफ बढ़ेगी। किसानों का का यह भी कहना है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वह भूख हड़ताल कर सकते हैं।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *