Breaking News
capitho

राष्ट्रपति चुनाव में अनियमितता के साक्ष्य नहीं : कैपिटो

capitho

वाशिंगटन । अमेरिका के वेस्ट वर्जीनिया से रिपब्लिकन पार्टी की सीनेटर शेली कैपिटो ने कहा कि उनका मानना है कि राष्ट्रपति चुनाव में बड़े स्तर पर अनियमितता तथा धोखाधड़ी का कोई साक्ष्य नहीं है और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन की जीत पर सवाल नहीं उठाया जाना चाहिए।
सुश्री कैपिटो ने एक बयान जारी कर कहा कि जो कुछ अनियमितताएं और धोखाधड़ी पाई गई हैं और उसके जिम्मेदार लोगों को दंडित किया जाना चाहिए। चुनाव परिणामों पर सवाल उठाने के लिए कोई संकेत नहीं है। उन्होंने कहा, मैं देश की चुनावी प्रणाली और जनता की ताकत पर विश्वास करती हूं।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का कहना है चुनाव बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी और अनियमिता हुई है। उन्होंने कई प्रांतों में मतों की दुबारा गिनती की मांग की है तथा प्रांत और संघीय अदालतों में मुकदमों दायर किए हुए है। जबकि कुछ प्रांतों का कहना है कि उन्हें चुनावों में धोखाधड़ी और अनियमितताओं के सबूत नहीं मिले है।

Check Also

The Essential Checklist for Choosing Web Hosting for Small Enterprises

Choosing the right web hosting provider is crucial for small enterprises, as it can significantly …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *