Breaking News

मुख्यमंत्री बघेल को देश में सर्वश्रेष्ठ सीएम चुने जाने पर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने किया सम्मानित

रायपुर : छत्तीसगढ़ में व्यापार-व्यवसाय को मिल रही नई ऊंचाईयां: मुख्यमंत्री बघेल

-व्यापार-व्यवसाय को बढ़ावा देने गांव-गांव को बनाए जा रहे उत्पादक केन्द्र

रायपुर (जनसंपर्क विभाग)। देश में सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री चुने जाने पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आज शाम राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सम्मानित किया। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के तत्वावधान में राजधानी रायपुर के बॉम्बे मार्केट स्थित चौधरी देवीलाल व्यापार उद्योग भवन सभागार में मुख्यमंत्री के सम्मान के लिए आयोजित समारोह में विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, रायपुर महापौर श्री एजाज ढेबर, रायपुर नगर निगम के सभापति श्री प्रमोद दुबे और छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष श्री अमर परवानी सहित चैम्बर कार्यकारिणी के अनेक सदस्य तथा बड़ी संख्या में व्यापारिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि शामिल हुए। मुख्यमंत्री बघेल ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार की नीतियों से व्यापार-व्यवसाय के विस्तार के लिए बेहतर वातावरण का निर्माण हुआ है। इससे आने वाले दिनों में निश्चित रूप से यहां के व्यापार और उद्योग को नई ऊंचाईयां हासिल होंगी। उन्होंने कहा कि राज्य में गांव-गांव को उत्पादक केन्द्र बनाए जा रहे है। इससे गांव तो स्वावलंबी होंगे ही और गांव से लेकर शहर तक व्यवसाय तथा व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। इतना ही नहीं बल्कि राज्य में उत्पादित वस्तुओं के उत्पादन के साथ-साथ बाजार व्यवस्था पर भी आवश्यक पहल की जा रही हैं। जिससे यहां के लोगों को इसका उत्पादन से लेकर विक्रय तक चरणबद्ध ढंग से भरपूर लाभ मिले। साथ ही इससे अधिक से अधिक लोगों को रोजगार भी मुहैय्या हो सके। जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था में निर्बाध रूप से गति बनी रहें और हर व्यक्ति खुशहाल और संपन्न हो। हमारा मुख्य ध्येय सबके सहयोग से छत्तीसगढ़ को एक समृद्ध एवं संपन्न राज्य बनाना है। मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि राज्य में व्यापार-व्यवसाय के विस्तार सहित सुव्यवस्थित संचालन हेतु राजधानी रायपुर के अलावा राज्य के अन्य सभी बड़े-बड़े शहरों में थोक व्यापार मंडी के लिए स्थल और विस्तार के संबंध में शासन की ओर से हरसंभव मदद दी जाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य के सभी सेक्टरों में हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। इस साल ट्रेक्टर, हार्वेस्टर, मोटर साईकिलों, मालवाहक वाहनों और निजी उपयोग के वाहनों की खरीदी काफी बढ़ी है। इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि राज्य में निम्न-मध्यम वर्ग के लोग भी आर्थिक रूप से ज्यादा समृद्ध हुए है। इसका लाभ उद्योग-व्यापार तक भी हुआ है। हमारी मंशा है कि जब ग्राहकों की जेब में पैसा रहेगा, तो हमारे बाजारों में रौनक रहेगी और हमारा उद्योग-व्यापार का पहिया घूमता रहेगा।

Check Also

छग विस चुनाव 2023 : निगरानी दलों ने अब तक 6 करोड़ 57 लाख रूपए की नकद और वस्तुएं की जब्त

-प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा रखी जा रही है कड़ी नजर  रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन-2023 …

One comment

  1. 426123 182127Does your internet site have a contact page? Im having trouble locating it but, Id like to send you an email. Ive got some suggestions for your weblog you may be interested in hearing. Either way, fantastic weblog and I look forward to seeing it develop more than time. 153792

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *