Breaking News
456547657678

महकती सांसों के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, दूर होगा दांतों का भद्दापन

456547657678

चेहरे की सुंदरता काफी हद तक हमारी स्माइल पर निर्भर करती है और हमारी स्माइल को सुंदर बनाते हैं हमारे दांत। अगर आपके दांत पीले या भद्दे होते हैं तो चेहरा कितना ही खूबसूरत क्यों ना हो आपका आकर्षण कम हो ही जाता है। साथ ही सांसों की दुर्गंध से मन खराब होता है। यहां जानें, दांतों का पीलापन और सांसों की दुर्गंध दूर करने के आसान और घरेलू तरीके…
काले कोयले से सफेद दांत
कोयले से मंजन करना, जानकर आपको थोड़ा अजीब जरूर लगेगा कि आखिर काला कोयला दांत कैसे चमका सकता है? लेकिन सच्चाई यही है कि यह आपके दांत मोतियों की तरह चमका सकता है। पता कीजिए पहले गांवों में कोयले के चूर्ण से ही दांत साफ किए जाते थे। आप बाजार से लकड़ी का जला हुआ कोयला ला सकते हैं और इसका चूर्ण बनाकर दांतों को चमका सकते हैं।
सरसों का तेल और नकम
नमक में सरसों का तेल मिलाकर इस मिक्चर से सुबह के वक्त और रात को सोने से पहले मंजन करें। नमक और सरसों तेला का यह मिश्रण कुछ ही दिनों के इस्तेमाल से आपके दांतों चमक बढ़ा देगा।
नींबू का रस
नींबू में साइट्रिक एसिड होता है, जो सफेद चीजों की चमक बढ़ाने का काम करता है। साथ ही नींबू से सांसों की दुर्गंध दूर होती है। आप दांतों पर नींबू का छिलका हर रोज दिन में दो बार करीब 10-10 मिनट के लिए रगड़ेंगे तो आपको फायदा जरूर होगा। इस छिलके से दांत रगड़ते वक्त इस पर सरसों तेल और नमक का मिश्रण भी लगा सकते हैं।
बेकिंग सोडा और नमक
बेकिंग सोडा और नमक बराबर मात्रा में मिलाकर इससे मंजन करने से दांतों का पीलापन दूर होता है और मुंह में पायरिया की दिक्कत नहीं होती। इसके साथ ही सांसों में ताजगी रहती है।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

One comment

  1. 205008 106273It is difficult to get knowledgeable folks on this subject, but the truth is be understood as what happens youre preaching about! Thanks 629373

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *