Breaking News

मथुरा में सेक्स रैकेट मामले में 12 गिरफ्तार

मथुरा (संवाददाता)। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गोवर्धन इलाके में दो गेस्ट हाउसों से कथित तौर पर संचालित किए जा रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने के बाद पुलिस ने पांच महिलाओं सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। बीती देर रात छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए लोगों में गेस्ट हाउस के दो मालिक भी शामिल हैं।
गोवर्धन स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) प्रदीप कुमार ने कहा, विश्वसनीय स्रोतों से प्राप्त इनपुट के आधार पर श्री कृष्ण सेवा सदन और पवन धाम गेस्ट हाउस में छापे मारे गए।
उन्होंने कहा कि छापेमारी के दौरान पांच महिलाएं और पांच पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए।
कुमार ने कहा कि गेस्ट हाउस से अश्लील साहित्य सहित कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।
गिरफ्तार महिलाओं में दो मथुरा और शेष तीन जिले के बाहर की हैं।
पुलिस ने कहा कि कथित तौर पर रैकेट में शामिल और लोगों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस बात की भी जांच की जा रही है कि क्या महिलाओं की पहले से ऐसी संलिप्तता रही है।
पुलिस ने कहा कि घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज और उंगलियों के निशान भी एकत्र किए गए हैं।
गिरफ्तार किए गए 12 लोगों पर अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Check Also

Kraken Casino giriş linki ile kullanıcıların deneyim yorumları

Content Temel Bölümler Nelerdir KrakenCasino Panelinde? Krakencasino Sitesinde Oyunlara Kolay Erişim Menü Yapısı ve Geçişler …

One comment

  1. 476287 226386Spot up for this write-up, I truly believe this web site requirements a fantastic deal a lot more consideration. Ill likely to end up once again to read a good deal far more, many thanks for that data. 948934

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *