Breaking News

झारखंड के धनबाद मंडल में रेलवे पटरियों पर हुआ बम विस्फोट, पटरी से उतरा डीजल इंजन

नई दिल्ली। झारखंड के धनबाद मंडल में रेलवे की पटरियों का एक हिस्सा विस्फोट के कारण क्षतिग्रस्त होने से शनिवार सुबह यहां एक डीजल इंजन पटरियों से उतर गया। भारतीय रेलवे ने बताया कि धनबाद मंडल के गरवा रोड और बरकाना खंड के बीच बम विस्फोटहुआ।

रेलवे अधिकारी ने बताया, “उपद्रवियों द्वारा बम विस्फोट करने की असामान्य घटना में धनबाद मंडल में डीजल का इंजन पटरी से उतर गया।”

सूत्रों ने इसे नक्सली घटना बताया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। पटरियों की मरम्मत का कार्य अभी शुरू नहीं हुआ है।

Check Also

देशभर में रथ यात्रा की धूम, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथों पर सवार हुए महाप्रभु

पुरी । ओडिशा के पावन धाम पुरी में आज से विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *