Breaking News

छठे चरण के सबसे अमीर प्रत्याशी ने दी ग्राम प्रधान को धमकी!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में छठे चरण का मतदान जारी है. सुबह से ही कई जिलों में मतदाताओं की भारी भीड़ पोलिंग बूथ पर देखी जा रही है. इस बीच छठे चरण के सबसे अमीर प्रत्याशी बसपा के शाह आलम द्वारा एक प्रधान को धमकी देने का मामला सामने आया है.

वहीं गोरखपुर में सपा प्रत्याशी विजय बहादुर यादव के दो समर्थक साड़ी बांटते पकड़े गए, जबकि बलिया में बसपा प्रत्याशी अंबिका चौधरी के बेटे को पुलिस ने मारपीट के आरोप गिरफ्तार किया है.

आजमगढ़ में मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी और विधायक शाह आलम उर्फ गुडडू जमाली द्वारा एक प्रधान को धमकी देने का मामला सामने आया है. यहां जहानागंज के बड़हलगंज के वर्तमान प्रधान महबूब अंसारी ने आरोप लगाया है कि शाह आलम ने उन्हें चुनाव बाद देख लेने की धमकी दी है.

वहीं गोरखपुर में सपा प्रत्याशी विजय बहादुर यादव पर मतदाताओं पर साड़ी बांटने का आरोप लगा है. मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है. ये दोनों समर्थक सूट और साड़ी बांटते पकड़े गए हैं. पुलिस से पूछताछ में दोनों ने बताया कि यह सूट और साड़ी उन्हें मंटू नाम के शख्स ने दी थी, जो सपा प्रत्याशी विजय बहादुर यादव की तरफ से बांटने के लिए कहा गया था.

उधर बलिया के फेफना से बसपा प्रत्याशी अंबिका चौधरी के बेटे को पुलिस ने सपा प्रत्याशी संग्राम सिंह के घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. संग्राम सिंह के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है.

Check Also

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात

देहरादून।  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को …

2 comments

  1. 568735 505328This web web site is my inspiration , really outstanding layout and perfect topic matter. 691663

  2. 193614 460361Wow, incredible blog format! How lengthy have you been blogging for? you make running a weblog glance simple. The full glance of your internet site is amazing, as smartly the content material material! 304862

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *