Related Articles
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026
Top tips to Keno game online like a pro
10/20/2026
health news
दाल, चावल, रोटी सब्जी हो या चिकन-मटन इनको जल्दी-जल्दी खाने से दांत खराब हो सकते है। खाने को जितना ज्यादा चबाकर खाएंगे, दांत उतने चमकदार और साफ रहेंगे। ये जानकारी इंडियन डेंटल असोसिएशन लखनऊ ब्रांच के अध्यक्ष डॉ. राकेश यादव ने दी। केजीएमयू के कन्वेंशन सेंटर में इंडियन डेंटल असोसिएशन द्वारा शनिवार से यूपी डेंटल शो की शुरुआत हुई। इसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडे थे। कार्यक्रम में डॉ. राकेश यादव ने बताया कि खाने को कम चबाने से लार नहीं बनती है। इससे दांत में खाना फंस जाता है। लंबे समय तक इसकी ठीक से साफ सफाई नहीं होने से मसूड़े में इन्फेक्शन होने लगता है। इससे एसिड निकलने लगता है, जो दांत की जड़ों को कमजोर कर देता है। ऐसे में कम उम्र में दांत टूटने की समस्या होने लगती है। डॉ. राकेश ने सलाह दी कि खाने को जितना ज्यादा चबाकर खाएंगे उतनी ज्यादा लार बनेगी। लार से खाना दांतों में नहीं फंसेगा और दांत साफ रहेंगे। सोने से पहले करें ब्रश : केजीएमयू के दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल चंद्रा ने बताया कि सुबह और शाम को ब्रश करना चाहिए। रात में सोने से पहले ब्रश नहीं किया तो दांत में कीड़े लगने की आशंका बनी रहती है।
The National News
675265 664428if the buffalo in my head could speak german i would not know a god damm thing. What i do know is that the language of art is out of this world. 7656