Breaking News

कोरोना से ठीक हुए लोगों को 10 महीने तक डरने की जरूरत नहीं!

न्यूयॉर्क । वैसे तो कोरोना वायरस से लोगों का बच पाना मुश्किल है, लेकिन कोरोना की चपेट में आ चुके लोगों को 10 महीने तक डरने की जरूरत नहीं है। नई रिसर्च में सामने आया है कि इन लोगों में 10 महीने तक फिर से संक्रमित होने का जोखिम कम रहता है। यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (यूसीएल) के वैज्ञानिकों द्वारा केयर होम रेजिडेंट्स और स्टाफ पर किए गए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है।
द लैंसेट हेल्दी लॉन्गविटी में प्रकाशित अध्ययन में कहा गया है कि ऐसा देखने में आया है कि जो केयर होम रेजिडेंट्स पहले कोविड-19 से संक्रमित हुए थे, उनमें अक्टूबर और फरवरी के महीने में संक्रमित होने का खतरा उन लोगों से 85 फीसद तक कम था जो पहले संक्रमण का शिकार नहीं हुए थे।
यूसीएल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ इंफॉर्मेटिक्स के अध्ययन की प्रमुख शोधकर्ता मारिया क्रिटिकोव ने कहा, 'यह वास्तव में अच्छी खबर है कि प्राकृतिक संक्रमण इस समय अवधि में दोबारा संक्रमण से बचाता है। दो बार संक्रमित होने का जोखिम बहुत कम प्रतीत होता है।Ó
उन्होंने कहा, सच्चाई यह है कि पूर्व कोविड-19 संक्रमण केयर होम रेजीडेंट्स को उच्च स्तर की सुरक्षा प्रदान करता है। इस रिसर्च में 682 केयर होम रेजीडेंट्स को शामिल किया गया है इनमें ज्यादातर वो लोग हैं जिनकी उम्र 86 साल है। इसके अलावा 1,429 केयर होम कर्मचारी भी शामिल हैं। पिछले साल जून और जुलाई में किए गए परीक्षणों में सामने आया कि इनमें से लगभग एक तिहाई लोगों में ही कोरोना संक्रमण पाया गया।
100

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

3 comments

  1. **mitolyn official**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

  2. 773531 29591You ought to get involved in a contest personally of the finest blogs on-line. I will recommend this page! 270166

  3. 768604 271235I enjoy your writing type, do maintain on writing! Ill be back! 446316

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *