Breaking News

एटीएम कार्ड की डिटेल लेकर ठगी करने वाली गैंग के तीन आरोपी झारखंड से गिरफ्तार (5)

जयपुर.फोन पर खुद को बैंक अधिकारी बताकर एटीएम की जानकारी लेने के बाद खातों से शॉपिंग करने वाली गैंग का खुलासा हुआ है। कमिश्नरेट क्राइम ब्रांच ने झारखंड के जामताड़ा से 3 आरोपियों सागर, विक्की व सत्यम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 8 मोबाइल फोन, एक दर्जन फर्जी सिम भी बरामद किए है। आरोपी अब तक 12 राज्यों में साढ़े तीन हजार से ज्यादा लोगों से ठगी कर चुके। इसमें जयपुर 200 लोगों सहित प्रदेश के 1100 लोग शामिल है। कमिश्नरेट क्राइम ब्रांच आरोपियों की पांच महीने से तलाश कर रही थी।
 
पुलिस ने ठगी के रुपए से किए गए पेमेंट की लोकेशन के आधार पर आरोपियों पकड़ा है। एडीशनल कमिश्नर प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि झारखंड-जामताड़ा के पांडेयडीह गांव निवासी सागर दास व बिक्की दास को 26 फरवरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सागर जीजा व बिक्कीदास उसका साला है। सागर दास बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ रहा है।
 
बिक्की ने 10वीं के बाद पढाई छोड़ दी। सत्यम राय कोलकाता के टालीगंज में रहकर बीबीए की पढाई कर रहा है। दोनों को स्थानीय न्यायालय में पेश कर 6 दिन के लिए ट्रांजिट रिमांड पर लिया। इसके साथ दूसरी टीम ने मास्टर माइंड झारखंड के देवघर निवासी सत्यम राय को कोलकाता से गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट में पेश किया जहां से 30 मार्च तक जयपुर न्यायालय में पेश होने का आदेश देकर जमानत पर छोड़ा।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

2 comments

  1. 832309 309304When I originally commented I clicked the -Notify me when new surveys are added- checkbox and from now on whenever a comment is added I purchase four emails sticking with exactly the same comment. Possibly there is by any means you may get rid of me from that service? Thanks! 702844

  2. 182938 183242Perfectly indited content , thanks for selective info . 391435

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *