Breaking News

अमेरिका में ओलंपिक खेलों का राजनयिक बहिष्कार करने पर चीन ने दी ठोस जवाबी कार्रवाई की धमकी

चीन ने सोमवार को धमकी दी कि अगर अमेरिका बीजिंग में फरवरी में होने वाले शीतकालीन ओलंपिक खेलों का राजनयिक बहिष्कार करता हे तो वह भी ठोस जवाबी कार्रवाई करेगा। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा कि अगर अमेरिका ऐसा करता है तो यह राजनीतिक तौर पर भड़काने वाली कार्रवाई होगी।

उन्होंने इसका खुलासा नहीं किया कि चीन किस तरह से जवाबी कार्रवाई करेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि वह इस तरह के बहिष्कार पर विचार कर रहे हैं जिसके तहत अमेरिकी खिलाड़ी खेलों में भाग लेंगे। इस बारे में घोषणा इस सप्ताह की जायेगी।

इस कदम के समर्थकों का कहना है कि चीन के खराब मानवाधिकार रिकॉर्ड को देखते हुए यह सही फैसला है। उनका कहना है कि चीन इन खेलों का प्रयोग मानवाधिकार कार्यकर्ताओं, राजनीतिक विरोधियों और मूल अल्पसंख्यकों के साथ खराब बर्ताव को ढकने के लिये कर रहा है।

Check Also

देशभर में रथ यात्रा की धूम, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथों पर सवार हुए महाप्रभु

पुरी । ओडिशा के पावन धाम पुरी में आज से विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ की …

One comment

  1. 486871 828161Beneficial information. Fortunate me I discovered your internet website by chance, and Im surprised why this twist of fate didnt happened earlier! I bookmarked it. 229788

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *