

देश के 9 बड़े राज्यों में 18 ब्यूरोक्रेट्स के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी चल रही है। सूत्रों के अनुसार ये सारे अधिकारी वरिष्ठ और प्राइम पोस्ट्स पर हैं। इनमें से कई के खिलाफ पहले से जांच चल रही थी। ईडी को रिपोर्ट मिली थी कि इनके पास भारी मात्रा मे काला धन हो सकता है। इनकम टैक्स विभाग और फ ाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट की रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की जा रही है।
9 राज्यों में छापेमारी जारी
इन अधिकारियों मे आईएफएस, आईएएस, सेना के अधिकारी, राज्यों के परिवहन विभाग समेत तेरह अलग-अलग विभागों के अधिकारी हैं। कई लोगों के पास से बेनामी सम्पत्ति और सोने-चांदी के सामान मिले हैं। नोएडा के इंजीनियर यादव सिंह और उसके साथ के रामेंद्र सिंह के खिलाफ भी रेड चल रही है, दोनों ने नोएडा अथॉरिटी में बेहिसाब दौलत कमाई है। गौरतलब है कि हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशों के बाद सरकार का ऑपरेशन ब्लैकमनी शुरू हुआ है।
The National News
721778 391955Hey! Excellent stuff, please keep us posted when you post something like that! 782879
420871 824962Not long noticed concerning your web web site and are nonetheless already reading along. I assumed ill leave my initial comment. i do not verify what saying except that Ive enjoyed reading. Nice blog. ill be bookmarking maintain visiting this web web site actually usually. 586485