Breaking News
uttarakhand congress

उत्तराखण्ड में अब कांग्रेस का कोई वजूद नहीं रह गया

uttarakhand congress

देहरादून (संवाददाता)। लोकसभा चुनावमें कंाग्रेस को सभी पांच सीटों पर भारी मतान्तर से हराने वाली भाजपा के नेताओं का मनोबल इन दिनों आसमान से भी ऊंचा दिखायी दे रहा है। यही कारण है कि अब भाजपा नेता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जैसे नेताओं को न सिर्फ सन्यास लेने का मशविरा दे रहे है अपितु इन नेताओं का कहना है कि उत्तराखण्ड में अब कांग्रेस का कोई वजूद नहीं रह गया है। नैनीताल सीट से भाजपा प्रत्याशी और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का कहना है कि कांग्रेस के पास कोई वजन और विजिन नहीं है यही कारण है कि वह प्रधानमंत्री को चोर बताकर चुनाव जीतना चाहते थे जो कांग्रेस पर ही भारी पड़ गया। उनका कहना है कि मोदी के काम पर देश के लोगों को पूरा भरोसा है मोदी ने जो किया वह सब सही था और जो करेंगे वह भी सही होगा। भाजपा के नेता सुबोध उनियाल का तो यहंा तक कहना है कि सूबे से कांग्रेस का अस्तित्व समाप्त हो चुका है। 2014 व 19 के लोकसभा चुनाव और 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जैसी हार का सामना करना पड़ा है वह इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस का अब यहंा कोई वजूद नहीं बचा है। पूर्व सीएम हरीश रावत को तो वह सन्यास लेने की सलाह देते हुए कहते है कि जो व्यक्ति दो—दो सीट से मुख्यमंत्री रहते हुए चुनाव हार गया हो इससे शर्मनाक हार और क्या हो सकती है। अब राष्ट्रीय महासचिव होते हुए वह वह चुनाव हार गये। उन्होने कहा कि कांग्रेस तो उसी दिन खत्म हो गयी थी जब उनके मुख्यमंत्री रहते हुए कांग्रेस का विभाजन हुआ था। यह कांग्रेस की नीतियंा ही है कि पार्टी ने उन्हे इतनी असफलताओं के बाद भी राष्ट्रीय महासचिव बना दिया। उन्होने कहा कि जब कांग्रेस के पास नेता ही नहीं बचे तो पार्टी कैसे बचेगी। नेतृत्व जिसे चुनाव लड़ाना चाहिए वह खुद चुनाव लड़ रहे है तब हार तो होनी ही थी। जब कोई चुनाव लड़ाने वाला ही नहीं होगा तो और क्या होगा। चुनाव के दौरान पूर्व सीएम व सांसद भगत दा तो हरीश रावत का नाम ही हार दा रख चुके है। भाजपा नेताओं का कहना है कि सूबे में कांग्रेस के बस गिने चुने ही नेता बचे हुए है। जो आपस में ही लड़ते झगड़ते रहते है। अब भाजपा का मुकाबला कांग्रेस कर सके उसके पास इतनी ताकत नहीं बची है।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

One comment

  1. 761327 808631Attractive section of content. I just stumbled upon your blog and in accession capital to assert that I acquire really enjoyed account your weblog posts. Anyway I will be subscribing to your augment and even I achievement you access consistently speedily. 185712

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *