Breaking News
selfsufficent

आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के लिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना जरूरी

selfsufficent

देहरादून (सू0 वि0)। आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के लिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना जरूरी है। उत्तराखण्ड के विभिन्न स्थानों पर कृषि व कृषि प्रसंस्करण से संबंधित परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं। आई.एल.एस.पी. परियोजना तथा जिला प्रशासन के सहयोग से अल्मोड़ा जिले के हवालबाग विकासखण्ड अन्तर्गत स्थापित बेकरी यूनिट इसका एक उदाहरण है। इस बेकरी यूनिट का संचालन परियोजना के अन्तर्गत संगठित प्रगति स्वायत्त सहकारिता, पातलीबगड द्वारा किया जा रहा है जिसके साथ 59 महिला समूहों की 560 महिलायें जुडी हुई है। वर्तमान में बेकरी यूनिट में विभिन्न प्रकार के बिस्कुट (मंडुवा बिस्कुट, मल्टीग्रेन बिस्कुट, आटा बिस्कुट, तिल बिस्कुट, ओट्स बिस्कुट) तथा क्रीमरोल, ब्रेड, बन, केक, पेस्ट्री, मफिन व ब्राउनीज का वृहद स्तर पर उत्पादन किया जा रहा है। इन बेकरी उत्पादों के उत्पादन हेतु स्थानीय कृषि उत्पादों जैसे मंडुवा, गेहूं, तिल व अन्य प्रकार के मोटे अनाज का उपयोग किया जाता है। बढ़िया पैंकेजिंग के साथ इन उत्पादों को हिलांस ब्राण्ड के नाम से स्थानीय व राष्ट्रीय स्तर के बाजारों तक पहुंचाया जा रहा है।

food

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

2 comments

  1. 223367 333976Hmm, I never thought about it that way. I do see your point but I believe several will disagree 514698

  2. 633496 283894Some truly good stuff on this internet internet site , I like it. 713163

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *