Breaking News
n.d.tiwari ji in hospital

सांसद ने जाना पूर्व मुख्यमंत्री का हाल

n.d.tiwari ji in hospital

देहरादून (संवाददाता) । पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश पंडित नारायण दत्त तिवारी का स्वास्थ सामान्य बना हुआ है। उन्हें फिजियोथेरेपी भी दी जा रही है। उन्हें गत 20 नवम्बर को आई.सी.यू. से निजी कमरे में शिफ्ट करने का निर्णय डॉ. जे.डी.मुखर्जी (न्यूरोलॉजिस्ट) व उनकी टीम ने लिया था, उनकी धर्मपत्नी डॉ. उज्ज्वला तिवारी व उनके पुत्र रोहित शेखर तिवारी एडवोकेट एवं पूर्व सलाहकार, उत्तर प्रदेश सरकार) लगातार उनकी देखभाल कर रहे हैं । उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार के लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश पोखरियाल निशंक शनिवार देर रात पूर्व मुख्यमंत्री एन. डी. तिवारी से अस्पताल मिलने पहुँचे। तिवारी की धर्मपत्नी डॉ. उज्ज्वला तिवारी जी व पुत्र रोहित शेखर तिवारी (एडवोकेट एवं पूर्व सलाहकार, उत्तर प्रदेश सरकार) से तिवारी के स्वास्थ की जानकारी ली तथा परिवार को नववर्ष मकर संक्रांति की बधाई भी दी। पंडित नारायण दत्त तिवारी को 20 सितम्बर 2017 को मैक्स सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल नई दिल्ली में ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद भर्ती कराया गया। अस्पताल में पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी को भर्ती हुए तीन महीने से ज्यादा समय हो गया हैं । डॉ. जे.डी. मुखर्जी की टीम के परामर्शानुसार न्यूरो पुनर्वास के डॉक्टरों की टीम ने रोहित शेखर तिवारी ी अनुमति लेने के बाद तिवारी को वाइटल स्टिम थेरेपी देना शुरू कर दिया है।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

One comment

  1. 819850 92802I like this internet site because so significantly utile stuff on here : D. 42419

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *