Breaking News
murder

पति ने पत्नी का सिर धड़ से अलग कर हुआ फरार

murder

फरीदाबाद ।  ग्रीन फील्ड कॉलोनी में घरेलू कलह के चलते पति ने धारदार हथियार से पत्नी की गर्दन धड़ से अलग कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर वह फरार हो गया। थोड़ी देर बाद 15 वर्षीय बेटा घर पहुंचा तो हत्या का पता चला। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर पति के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। गुरुग्राम निवासी ब्रज शर्मा ने पुलिस को बताया है कि बहन अंजू (40 साल) की शादी करीब 17 साल पहले संजीव कौशिक के साथ हुई थी। संजीव कौशिक एमसीडी में बेलदार है। दोनों का 15 साल का एक बेटा मनन है। पहले संजीव परिवार के साथ दिल्ली के आश्रम में रहता था। करीब 15 दिन पहले ही वह ग्रीन फील्ड कॉलोनी सी ब्लॉक में शिफ्ट हुआ। संजीव के बड़े भाई नंदकिशोर ग्रीन फील्ड कॉलोनी ए ब्लॉक में रहते हैं। ब्रज के अनुसार अंजू और संजीव कौशिक के बीच घरेलू कलह रहती थी। वह आए दिन मारपीट करता था। सामाजिक स्तर पर कई बार संजीव को समझाने की कोशिश की गई। कुछ दिन तक वह ठीक रहता, मगर फिर अंजू के साथ मारपीट करने लगा। घरेलू कलह के कारण ही मनन अक्सर अपने ताऊ नंदकिशोर के घर पर रहता था। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे संजीव ए ब्लॉक में बड़े भाई नंदकिशोर के घर गया। उसके पास बेटे मनन का मोबाइल था। उसने मोबाइल मनन को दिया और कहा कि वह घर ना जाए। इसके बाद वह चला गया। मनन को कुछ संदेह हुआ, वह तुरंत घर पहुंचा पर दरवाजे का ताला लगा हुआ था। अनहोनी की आशंका में उसने ताऊ को बुलाया। ताला तोड़कर वे अंदर गए तो फर्श पर अंजू का धड़ अलग और सिर अलग पड़े थे। पूरे फर्श पर खून बिखरा पड़ा था। यह देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने फ्लैट की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उसमें संजीव कौशिक दोपहर करीब 11 बजे घर से बाहर निकलता हुआ दिखाई दे रहा है।

Check Also

Ücretsiz kurulumla kazanmaya başlayın Alev Casino apk

Content Alev Casino Uygulamasında Sunulan Bonuslar ve Kampanyalar Kolay Kayıt İçin Alev Indir APK Mobil …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *