Breaking News

सीएम से छठ महापर्व आयोजन समिति के प्रतिनिधि मण्डल ने की मुलाकात

रायपुर (जनसम्पर्क विभाग)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके भिलाई स्थित निवास में मंगलवार को छठ महापर्व आयोजन समिति, महादेव घाट रायपुर के प्रतिनिधि मंडल ने समिति के प्रमुख राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को खारुन नदी के महादेव घाट पर आयोजित होने वाले छठ पूजा में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने उनके आमंत्रण को स्वीकार करते हुए कहा कि राजधानी रायपुर के पौराणिक हटकेश्वर महादेव धाम में पवित्र खारून नदी के महादेव घाट पर मनाया जाने वाले छठ पर्व का अपना एक विशेष आकर्षण है। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए छठ व्रतियों को शुभकामनाएं दी। छठ पूजा आयोजन समिति के प्रमुख  राजेश कुमार सिंह ने बताया कि चार दिवसीय छठ पूजा पर्व २८ अक्टूबर से ३१ अक्टूबर तक मनाया जायेगा। इस वर्ष नहाय-खाय २८ अक्टूबर को मनाया जायेगा। लोहंडा एवं खरना २९ अक्टूबर को होगा, संध्या अर्ध्य ३० अक्टूबर को होगा और उषा अर्ध्य ३१ अक्टूबर को होगा। इस अवसर पर संसदीय सचिव  विकास उपाध्याय, समिति के सदस्य सर्वश्री सुनील सिंह, कन्हैया सिंह, शिवशंकर सिंह, अजय सिंह, अनिल सिंह और अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Check Also

छग विस चुनाव 2023 : निगरानी दलों ने अब तक 6 करोड़ 57 लाख रूपए की नकद और वस्तुएं की जब्त

-प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा रखी जा रही है कड़ी नजर  रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन-2023 …

One comment

  1. **mitolyn official**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *