
मसूरी (संवाददाता)। वुड स्टॉक स्कूल में वार्षिक होम कमिंग मेले का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में स्कूल से पढ़कर जा चुके छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग कर मेले का आनंद लिया। इस मौके पर विभिन्न संस्थाओं ने अपने खाने पीने के लजीज व्यंजनों के स्टाल लगाये।
वुड स्टॉक स्कूल में लगाये गये वार्षिक होम कमिंग मेले में बड़ी संख्या में पुरातन छात्रों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर विद्यालय प्रांगण में मेले का आयोजन किया गया जिसमें मनोरंजक खेलों के साथ ही विभिन्न प्रकार के लजीज व्यंजन परोसे गये। वहीं कई संस्थाओं ने भी अपने स्टॉल लगा कर अपनी संस्था के बारे में लोगों को जानकारी दी। इस मौके पर स्कूल के बेंड ने मनमोहक प्रस्तुति पेश की। वहीं इस मौके पर लोक नृत्यों के साथ ही पाश्चात्य नृत्यों का आयोजन भी किया गया।
इस मौके पर गूंज संस्था की ओर से लगाये गये स्टॉल में संस्था की संयोजक राजश्री रावत ने बताया कि गूंज संस्था देश के 25 राज्यों में समाजसेवा का कार्यकर रही है। जो विभिन्न माध्यमों से बेरोजगारों को रोजगार प्रदान कर रही है। वहीं संस्था प्राकृतिक आपदा, पर्यावरण व गांव में जाकर गरीबों को आगे बढाने का कार्य कर रही है। संस्था को देश विदेश में उनके धरातल पर किए जा रहे कार्यों को लेकर सम्मानित किया जा चुका है। मेले में लोगों ने जहां मनोरंजक खेलों का आनंद लिया।
वहीं लजीज व्यंजनों के साथ ही नृत्य व बैंड का आनंद भी लिया। मेले में विदेशी पर्यटकों ने भी जमकर खरीदारी की।
The National News
1107 183687OK initial take a excellent look at your self. What do you like what do you not like so considerably. Work on that which you do not like. But do not listen to other individuals their opinions do not matter only yours does. Function on having the attitude that this really is who youre and if they dont like it they can go to hell. 111415
158927 890245Fantastic beat ! I wish to apprentice even though you amend your internet site, how could i subscribe for a blog internet site? The account aided me a acceptable deal. I had been just a little bit acquainted of this your broadcast provided bright clear notion 967712