
बागेश्वर (संवाददाता)। स्वास्थ्य तथा शिक्षा विभाग के तत्वावधान में राइंका मंडलसेरा में विश्व एड्स दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सिविल जज सीनियर डिविजन त्रिचा रावत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने लोगों से एड्स जैसी घातक बीमारी के प्रति जागरूक रहने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि जागरूकता से ही इस बीमारी को फैलने से बचाया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीएस रावत, डिप्टी सीएमओ डॉ. एनएस टोलिया ने कहा कि आज हमारे देश में एड़्स रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। महानगरों से फैलने वाली अब पहाड़ों तक पहुंच चुकी है। जागरूकता से ही इसे फैलने से बचाया जा सकता है। समुदायों से भी इसमें आगे आने की अपील की है। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इसके बाद एनसीसी कैडेटों ने मंडलसेरा में जागरूकता अभियान चलाया। संपर्क मार्गों की भी सफाई की। इस मौके पर वृक्ष पुरुष किसन सिंह मलड़ा, प्रधानाचार्य निरंजन चौधरी, केएस मर्तोलिया, एडवोकेट गोविंद बल्लभ उपाध्याय आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एनसीसी अधिकारी मोहन धामी ने किया।
The National News
592489 25202You designed some decent points there. I looked online for the problem and located a lot of people may possibly go as effectively as using your internet website. 823839