
देहरादून (संवाददाता) । अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था/निदेशक अभियोजन अशोक कुमार ने अभियोजन में गुणवत्ता लाने एवं अभियोजन अधिकारियों की कार्यक्षमता बढ़ाये जाने को लेकर बैठक की। इस दौरान पुलिस मुख्यालय प्रदेश के अभियोजन अधिकारियों की एक बैठक ली गयी तथा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने सभी अधिकारियों को सजा का प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिये और कहा कि अभियोजन की लापरवाही की वजह से गम्भीर प्रकार के अपराधों में कोई अभियुक्त रिहा न होने पाये ऐसा सुनिश्चित करना होगा। अशोक कुमार पेशेवर अपराधों जैसे चोरी,लूट, नक्बजनी एवं गैंगस्टर की पैरवी माननीय न्यायालय मे सही से की जाये। नामिका अधिवक्ता जो सही से पैरवी नहीं कर रहे है उन्हें हटाने के लिये शासन से पत्रचार किया जाये। अधिक से अधिक मामलों में माननीय न्यायालयों में अपील की जाये। मालखानों में लम्बित पड़े माल मुकदमाती का निस्तारण अधिक से अधिक किया जाये। सजा का प्रतिशत बढ़ाया जाये। अधिकारियों द्वारा अभियोजित किये गये मामलों में विस्तार से चर्चा की व उनके कार्यों का मूल्यांकन कर निर्देश दिये कि अभियोजन की ओर से किसी भी मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय। जिन अधिकारियों का सजा प्रतिशत कम था, उन्हें सजा का प्रतिशत बढ़ाने की सख्त हिदायत दी गयी। हरिविनोद जोशी, अपर निदेशक (विधि), अभियोजन निदेशालय सहित अन्य अभियोजन अधिकारी उपस्थित रहे।
The National News
Their team understands the nuances of global healthcare.
how can i get cheap lisinopril without dr prescription
They always keep my medication history well-organized.
376825 666361This plot doesnt reveal itself; it has to be explained. 758334
401441 383138I genuinely enjoyed your incredible internet site. Be confident to keep it up. May god bless you !!!! 392921