Breaking News

मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए की वर्चुअल बैठक, साथ ही राजनीतिक दलों से सहयोग की अपेक्षा की

-मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रभावी रोकथाम के लिए सभी दलों से सहयोग की अपेक्षा की है। शनिवार को सचिवालय में वर्चुअल माध्यम से आयोजित सर्वदलीय बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सुझाव पर कार्यवाही का भरोसा दिलाया।

-मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रभावी रोकथाम के लिए सभी दलों से सहयोग की अपेक्षा की है। शनिवार को सचिवालय में वर्चुअल माध्यम से आयोजित सर्वदलीय बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सुझाव पर कार्यवाही का भरोसा दिलाया।

देहरादून। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की पहल पर शनिवार को वर्चुअल माध्यम से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में राज्य को कोरोना मुक्त करने के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया गया। इस मौके पर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की ओर से कई सुझाव दिए गए तो सरकार की खिंचाई भी की गई। साथ ही कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सरकार को हरसंभव सहयोग देने की बात कही गई। मुख्यमंत्री ने सुझावों पर गंभीरता से अमल करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से निजात पाने के लिए समय-समय पर सभी दलों से विमर्श कर उनका सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने सरकार की ओर से उठाए गए विभिन्न कदमों की जानकारी भी दी। आज सचिवालय में कोरोना संक्रमण की प्रभावी रोकथाम के लिए वर्चुअल माध्यम से सर्वदलीय बैठक में प्रतिभाग कर सभी राजनीतिक दलों से सहयोग की अपेक्षा की। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझाव पर प्रभावी कार्यवाही का आश्वासन देने के साथ ही साथ यह भी कहा कि इस महामारी से निजात के लिए भविष्य में भी समय-समय पर सभी दलों से विमर्श कर उनका सहयोग लेंगे।
इस दौरान कोविड रोकथाम के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की भी विस्तार से जानकारी दी। दलों के प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि राज्य में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में बेड उपलब्ध हैं। प्रदेश में टेस्टिंग बढ़ाने के साथ ही कोरोना चेन तोड़ने के कारगर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकारी कार्यालयों को पहले 25 अप्रैल और अब 28 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिया गया है। प्रदेश में वैक्सीनेशन को भी बढ़ावा देते हुए 18 से अधिक उम्र वालों को मई से निःशुल्क वैक्सीन लगाने का निर्णय लिया है। सभी दलों के नेताओं ने भी हमारी सरकार के इस अहम निर्णय पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि कोविड की रोकथाम के लिए सरकार जो भी कदम उठाएगी उनमें सभी का पूर्ण सहयोग मिलेगा।
सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह जी, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती इंदिरा हृदयेश जी, पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत जी, पूर्व मंत्री श्री प्रीतम सिंह पंवार जी, श्री दिवाकर भट्ट जी, भाजपा अध्यक्ष श्री मदन कौशिक जी तथा महामंत्री श्री कुलदीप कुमार जी शामिल रहे।

Check Also

Mines Oyna ve İlk Bahiste Buyuk oduller Yakala!

Content Saatlik Zaman Çerçevesinde DAR/TLM ve DAR/ALICE Motorcycle Bike Race Racing Road Games Crash oyunlarının …

2 comments

  1. **mitolyn official**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *