Breaking News
RAPE

लेफ्टिनेंट कर्नल की बेटी से रेप में कर्नल गिरफ्तार

RAPE

नई दिल्ली। हिमाचल पदेश पुलिस ने लेफ्टिनेंट कर्नल की 21 साल की बेटी से बलात्कार के आरोप में एक कर्नल को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि थल सेना के 56 वर्षीय कर्नल ने लेफ्टिनेंट कर्नल की बेटी को अपने घर बुलाकर रेप कर दिया। पीडि़ता का पिता शिमला स्थिति सेना की ट्रेनिंग कमांड में तैनात है। 21 साल की पीडि़ता ने सोमवार को आरोपी कर्नल के खिलाफ  थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने बताया मामले की प्राथमिक जांच करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक सौम्या सम्बासिवन ने कर्नल के खिलाफ  शिकायत दर्ज होने और उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। हालांकि पुलिस ने आरोपी की पहचान बताने से इनकार किया है। पुलिस ने पीडि़ता का बयान रिकॉर्ड किया है और उसका मेडिकल भी कराया है। आरोपी कर्नल का गुरुवार को स्थानीय अदालत में पेश किया जा सकता है। मामले में खबर है कि आरोपी कर्नल पीडि़ता से फोन पर बातें किया करता था। उसने सोमवार को अपने घर पर इनवाइट किया और फिर मौका पाकर उसका बलात्कार कर दिया।

Check Also

Sweet Bonanza oyununa baslarken Bahiscom kayıt promosyonunu kullan

Content bahiscom ile Lig Sıralaması Üzerinden Tahminler Haftalık Maç Analizi Bahiscom Panelinde Canlı Takım Performansı …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *