Related Articles
Максимальные выигрыши с mostbet – ваш ключ к успеху10/21/2026
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026

फिल्म यमला पगला दीवाना फिर से के लिए ऐक्टर धर्मेंद्र के साथ काम कर रहीं कृति खरबंदा के लिए यह पल बेहद खास हैं। यह फिल्म इस सीरीज की तीसरी फिल्म है, जिसमें 81 वर्षीय धर्मेंद्र अपने दोनों बेटों सनी और बॉबी देओल के साथ काम कर रहे हैं। कृति एक और फिल्म शादी में जरूर आना में राजकुमार राव के साथ काम कर रही हैं। कृति यमला पगला दीवाना फ्रेंचाइज में पहली बार काम कर रही हैं और अपने हिस्से की शूटिंग का पहला शेड्यूल पूरा कर चुकी हैं। एक इंटरव्यू में कृति ने कहा, मैंने जब पहली बार धरम सर के साथ पहला सीन किया तो मैं सचमुच रो पड़ी थी। मैं बहुत नर्वस थी। मेरा धरम सर के साथ वन-ऑन-वन सीन था और मेरी आंखों में आंसू थे। इसके बारे में बताते हुए कृति कहती हैं, सीन के बाद किसी ने जब धरम सर को बताया कि मैं रो रही थी तो उन्होंने पूछा,खरबंदा, क्या हुआ लड़की? वह मुझे खरबंदा बुलाते हैं। उन्हें मुझे कृति कहना पसंद नहीं है। ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी ने मुझे ऐसे बुलाया हो। बता दें कि कृति ने फिल्म राज: रीबूट में इमरान हाशनी के साथ डेब्यू किया था। उनकी अगली फिल्म शादी में जरूर आना 10 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इसके ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है।
The National News
23076 870485A genuinely fascinating examine, I could not concur entirely, but you do make some very valid points. 722955
466667 756194Seriously quite very good contribution, I actually depend on up-dates of your stuff. 915394