Breaking News
FAST FOOD

फिट रहना है तो रात में कम खाएं

FAST FOOD

जर्नल ऑफ न्यूट्रीशन में प्रकाशित रिसर्च में दावा किया गया है कि क्चरूढ्ढ यानी बॉडी मास इंडेक्स को ठीक रखने और शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए रात में कम से कम खाएं लेकिन नाश्ता भरपूर करें।50 हजार लोगों पर करवाए गए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि सुबह नाश्ते के समय सबसे ज्यादा आहार लेने वाले लोगों का क्चरूढ्ढ उन लोगों की तुलना में कम होता है जो दिनभर कम खाने के बाद रात को छक कर ढेर सारा खाना खाते हैं। खास बात यह है कि दोनों ही तरह के लोग पूरे दिन बराबर कैलरी लेते हैं।अमेरिका में लोमा लिंडा यूनिवसर्टी स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के अनुसंधानकर्ताओं के मुताबिक सुबह के नाश्ते और रात के भोजन के बीच वक्त ज्यादा होने का संबंध भी कम क्चरूढ्ढ से है। जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में प्रकाशित अध्ययन की मुख्य लेखिका हाना काहलेओवा ने कहा कि भारी नाश्ता करने से भूख, खासतौर पर मिठाई और फैट बढ़ाने वाली चीजों को खाने की इच्छा कम होती है और इससे वजन नहीं बढ़ता। हाना ने बताया कि नियमित रूप से सुबह का नाश्ता करने वाले लोगों की तृप्ति बढ़ती है और कुल ऊर्जा खपत कम होती है। साथ ही कलेस्ट्रॉल, काईलोमाईक्रोन कम होता है और इंसुलिन सेंसिटिविटी और ग्लूकोज टॉलरेंस में सुधार होता है। दूसरी तरफ शाम के वक्त ज्यादा खाने से शरीर पर विपरीत प्रभाव पड़ता है वजन बढऩे लगता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि लोगों को स्वस्थ रहने और उचित वजन के लिए सुबह का नाश्ता और दोपहर का भोजन करना चाहिए लेकिन देर रात का खाना छोड़ देना चाहिए।ओटमील ओटमील सेहत से भरपूर होता है। नाश्ते में इसका सेवन करने से कलेस्ट्रोल का लेवल ठीक रहता है। साथ ही इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है जो हार्ट को स्वस्थ रखता है। अगर आप रोज सुबह उठने में आलस का अनुभव करते हैं तो अंडे का सेवन आपके लिए बहुत जरूरी है। अंडा एक बेहतरीन एनर्जी बूस्टर है। रोज सुबह नाश्ते में इसे लेने से आपको पूरे दिन की ऊर्जा मिलेगी।केला कार्बोहाइड्रेट का एक अच्छा स्रोत है। हर रोज नाश्ते में इसके सेवन से आपको जल्दी भूख नहीं लगती है। इसके अलावा इसमें पोटैशियम और एल्कट्रोलाइट होता है जिसकी मदद से ब्लड प्रेशर को कम कर सकते हैं।ब्राउन ब्रेड में फाइबर होता है और कैलरी भी कम होती है। आप इसका इस्तेमाल सैंडविच बनाने में भी कर सकते हैं।दूध में मौजूद कैल्शियम आपकी हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। हर रोज सुबह एक गिलास दूध लेने से आपकी फिटनेस बरकरार रहेगी।

Check Also

The Essential Checklist for Choosing Web Hosting for Small Enterprises

Choosing the right web hosting provider is crucial for small enterprises, as it can significantly …

One comment

  1. 480097 588929I adore your wp internet template, wherever would you obtain it through? 975490

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *