Breaking News
corona meeting in held by pm

प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ की वीडियो कांफ्रेंसिंग

 -मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भी इसमें प्रतिभाग किया

corona meeting in held by pm

देहरादून (सू0 वि0)। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की। मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने भी इसमें प्रतिभाग किया। उक्त वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद सचिवालय में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जन जागरूकता पर विशेष ध्यान दिया जाय। कोविड टीकाकरण अभियान मिशन मोड पर चलाया जाय। आवश्यकता पड़ने पर वैक्सीनेशन सेंटर बढ़ाए जाय। दवाई के साथ कड़ाई भी जरूरी है। लोगों को दो गज दूरी, मास्क की अनिवार्यता एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखने के लिए जागरूक किया जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि आरटीपीसीआर टेस्ट पर भी विशेष ध्यान दिया जाय। यह सुनिश्चित किया जाय कि अधिकांश आरटीपीसीआर टेसिं्टग हो। यदि किसी क्षेत्र में कोरोना के अधिक मामले आते हैं, ऐसे क्षेत्रों में माइक्रो कन्टेंनमेंट जोन बनाये जाय। टेस्ट, ट्रेक एवं ट्रीट पर विशेष ध्यान दिया जाय। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री ओम प्रकाश, सचिव स्वास्थ्य श्री अमित नेगी, डायरेक्टर मेडिकल एजुकेशन श्री युगल किशोर पंत एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Check Also

Çevrimiçi kumarın vazgeçilmezi Pragmatic Play slot makineleri

Content Oyun seçenekleri oldukça geniş ve slotlardan canlı casino oyunlarına kadar birçok alternatif sunuyor. Ancak, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *