Breaking News

मुख्यमंत्री 6 फरवरी को करेंगे वृहद ऋण वितरण कार्यक्रम

बन्नू कालेज देहरादून में आयोजित होगा कार्यक्रम।
25 हजार किसानों को वितरित किये जायेंगे 03 लाख तक के बिना ब्याज का ऋण।

cm 6 feb

देहरादून (सु0वि0)। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा शनिवार, 6 फरवरी को दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के अन्तर्गत 3.00 लाख रूपये का ब्याज रहित बृहद ऋण वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ जनपद देहरादून के बन्नू स्कूल, रेसकोर्स मैदान में किया जायेगा। यह कार्यक्रम प्रदेश के 95 विकासखण्डों एवं 5 अन्य स्थानों पर आयोजित किया जायेगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जनपद देहरादून से वर्चुअल माध्यम से समस्त कार्यक्रम स्थलों में लोगों के साथ संवाद भी करेंगे। इस कार्यक्रम में लगभग 25 हजार लोगों को कृषि एवं कृषियेत्तर कार्यों के लिये कृषि यन्त्रों, मत्स्य पालन, जड़ी-बूटी उत्पादन, मुर्गीपालन, कुक्कुट पालन, मौन पालन आदि प्रयोजनों हेतु ऋण वितरण किया जायेगा। इस सम्बन्ध में निबन्धक सहकारी समितियां श्री बीएस मिश्र ने बताया कि दीन दयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के अतिरिक्त उक्त कार्यक्रम में प्रदेश की 200 बहुउद्देशीय कृषि ऋण सहकारी समितियों में कम्प्यूटराइजेशन हेतु हार्डवेयर भी वितरित किया जायेगा। ज्ञातव्य है कि बहुउद्देशीय कृषि ऋण सहकारी समितियों के कम्प्यूटराइजेशन हेतु लगभग 40 करोड़ का व्यय किया जाना है जिसमें 25 प्रतिशत धनराशि राज्य सरकार द्वारा वहन की जायेगी। मार्च 2021 तक प्रदेश की सभी सहकारी समितियों का कम्प्यूटरीकरण किया जायेगा तथा उत्तराखण्ड देश का प्रथम ऐसा राज्य होगा जहाँ प्रदेश की समस्त बहुउद्देशीय कृषि ऋण सहकारी समितियाँ कम्प्यूटरीकृत होंगी।

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

One comment

  1. **mitolyn official**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *