Breaking News
kapth 28 1486899312 171346 khaskhabar

अब ट्रेनों में देख सकेंगे अपनी पसंद की फिल्में

kapth 28 1486899312 171346 khaskhabar

रेलवे जल्द ही यात्रियों के लिए प्रमुख ट्रेनों में ऐसी सुविधा मुहैया कराने जा रही है जिसमें वह अपने लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य उपकरणों पर लोकप्रिय फिल्में, टीवी धारावाहिक और अन्य कार्यक्रम देख सकेंगे। पहले चरण में रेलवे राजधानी और शताब्दी सहित चुनिंदा ट्रेनों में यह सुविधा शुरू करेगा। हालांकि इस सेवा का लाभ लेने के लिए यात्रियों को थोड़ी जेब भी ढीली करनी होगी। बाद में इस सेवा को अन्य ट्रेनों तथा स्टेशनों पर भी शुरू किया जाएगा। इस परियोजना में शामिल रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, यात्रियों की यात्रा को आनंददायक बनाने के लिए ट्रेनों में लोकप्रिय टीवी धारावाहिक, फिल्म, संगीत कार्यक्रम दिखाया जाएगा जिससे रेलवे को आमदनी भी होगी। हॉलिवुड और बॉलिवुड की फिल्मों के अलावा क्षेत्रीय फिल्में भी दिखायी जाएंगी। अधिकारी ने बताया कि कई विदेशी धारावाहिकों और हास्य कार्यक्रमों के दर्शकों की अच्छी खासी संख्या है और सामग्री की मांग के आधार पर यह दिखाई जाएंगी। अधिकारी ने बताया कि पहले चरण में यह सुविधाएं सभी राजधानी, शताब्दी, दुरंतो और हमसफर ट्रेनों में मुहैया कराई जाएंगी। प्रत्येक ट्रेन में इस सुविधा की शुरुआत के लिए करीब 25 लाख रुपये का खर्च होगा। रेलटेल इस सुविधा की शुरुआत करेगा।

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *