Breaking News
Manish panday IPL 88

आईपीएल 2020 : मनीष पांडे ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, धवन को छोड़ा पीछे

Manish panday IPL 88

नईदिल्ली । राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नाबाद अर्धशतकीय पारी खेल सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मनीष पांडे ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। मनीष में इस मुकाबले में 47 गेंदों में 8 छक्के और चार चौके की बदौलत नाबाद 83 रन बनाए। इसी के साथ वह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल में हैदराबाद की तरफ से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़ा।
धवन ने वर्ष 2018 में राजस्थान के खिलाफ नाबाद 78 रन की पारी खेली थी। मनीष पांडे को इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया, जो उन्होंने इस लीग में 6 साल के बाद ये जीता। आखिरी बार उन्होंने साल 2014 आईपीएल फाइनल में पंजाब के खिलाफ मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता था।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *