Breaking News
2017 5largeimg07 May 2017 065757115

बारात के दिन दूल्हा फरार

दूसरे युवक ने की लड़की से शादी

2017 5largeimg07 May 2017 065757115

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिला के ग्राम चूनापाथर में एक युवती की शादी के दिन बारात आने से पूर्व दुल्हा फरार हो गया। जब युवती पक्ष के परिजनों को इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने गांव वालों को यह बात बताई। समाज के लोगों ने चम्पापुर के दुल्हे पक्ष के परिजन को बुलाया व बातचीत पश्चात दुल्हा पक्ष के ही चचेरे भाई के साथ युवती का नियत दिन ही शादी कराकर एक अनोखा मिशाल कायम किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम चूनापाथर निवासी बलदेव पंडो की पुत्री बसंती का विवाह चम्पापुर के मोतीलाल के पुत्र अशोक के साथ तय हुआ था। गत बुधवार को शादी होना था, बारात आने से पूर्व ही दुल्हा पक्ष के परिजनों ने युवती के परिजन को युवक के फरार होने की बात कही। समाज के लोगों को जब इस घटना की जानकारी लगी तो उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुये दुल्हे पक्ष के परिजनों को चूनापाथर गांव में बुलाया और गांव के ब्लॉक अध्यक्ष के सामने मामले का हल निकालने की बात कही। चूंकि युवती का हल्दीलेपन का रस्म पूरा हो चुका था। इसलिये शादी करना भी अत्यंत आवश्यक था। समाज के लोगों ने चम्पापुर के दुल्हे के चचेरे भाई दिनेश के साथ आनन-फानन में रिश्ता तय कर नियत समय में ही शादी करा दी।

Check Also

Kawaboumga: Merge Up 2 et Simsinos Casino, guide des mécaniques du slot

Le monde des machines à sous a vu l’émergence de titres innovants comme Merge Up …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *