Related Articles

गुरुवार रात यहां एक दंपति के साथ कुछ बदमाशों ने लिफ्ट देने के बहाने कथित तौर पर पहले लूटपाट की और फिर महिला के साथ उसके पति के सामने गैंगरेप किया. पुलिस संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता जालौन जिले की रहने वाली है. पीड़िता का पति जयपुर में पानी-पूरी बेचने का काम करता है. गुरुवार रात वह पत्नी के साथ जयपुर से जालौन लौट रहा था. दोनों देर रात आगरा से औरेया पहुंचे थे. यहां वह जालौन आने के लिए गाड़ी का इंतजार कर रहे थे.इसी दौरान वहां से गुजर रहे लोडर ड्राइवर ने उन्हें जालौन छोड़ने की बात कही. रास्ते में सहाब मोड़ के पास औरैया-जालौन हाईवे पर कुछ बदमाशों ने गाड़ी रूकवाई और दंपति को बंधक बनाकर लूटपाट करने लगे. लूटपाट के बाद बदमाश महिला को खेतों में ले गए और 8 बदमाशों ने उसके साथ गैंगरेप किया.
The National News
Leave a Reply