
देहरादून/ ऋषिकेश (दीपक राणा)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने खैरी कला ग्राम सभा में नव युवक मंगल दल एवं वरिष्ठ लोगों के संग बैठकर कांग्रेस संगठन में जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने भाजपा शासनकाल में बेरोजगारी को चरम पर बताया। बैठक के दौरान उन्होंने स्थानीय समस्याओं और उनके निवारण को लेकर आपसी चर्चा भी की मंगलवार को खैरी कला में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि भाजपा की सरकार में आज बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है। साथ ही कहा कि ऋषिकेश में पिछले कई वर्षों से एक नए डिग्री कॉलेज की मांग उठ रही है, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस पर अपनी संस्तुति भी दे दी थी। मगर बीजेपी सरकार आते ही सत्तासीन प्रतिनिधियों ने यह कार्य रुकवा दिया। बताया कि वर्तमान में प्रदेश के अंदर रोजगार उपलब्ध नहीं है, इसलिए बेरोजगारी दूर करने के लिए सभी को मिलकर प्रदेश से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करना होगा। नव युवक मंगल दल के अध्यक्ष निर्मल रावत ने कहा कि युवाओं के सामने आज रोजगार की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है इस मौके पर निर्मल रांगड, नव युवक मंगल दल खैरी खुर्द के अध्यक्ष संदीप कलुड़ा उप प्रधान रोहित नौटियाल, रमा चौहान, प्रशांत लखेड़ा, गौरव बमोला, दिनेश रावत, वीर सिंह नेगी, अजय नौटियाल, शिवेक बलूनी, अमन भंडारी, शिवराज राणा, सूरज रावत, गौरव खड़का अजय रावत, भोलू राणा, मदन सिंह रावत, रोशन रावत आदि उपस्थित थे।

The National News
664397 479757I will tell your pals to check out this web site. .Thanks for the write-up. 155750