Breaking News
theft

अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध अभियान के दौरान तीन अभियुक्त गिरफ्तार

theft

देहरादून/ ऋषिकेश (दीपक राणा)। जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/ चरस आदि) तस्करों के विरुद्ध लगातार जारी अभियान व शराब तस्करों की गिरफ्तारी के संबंध में श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून के द्वारा आदेशित किया गया है।
जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश महोदय के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश महोदय के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र में टीम गठित की गई है। जिसमें

1- शराब तस्करों के ठिकानों पर दबिश।
2- अवैध शराब बिक्री वाले स्थान पर दबिश।
3- शराब तस्करों के विरुद्ध वाहन चेकिंग।
अभियान जारी है।

उक्त अभियान के अनुपालन में गठित टीम द्वारा

1- घसियारी मोहल्ला बनखंडी ऋषिकेश
से 120 पव्वे अंग्रेजी शराब 8pm व्हिस्की के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

नाम पता अभियुक्त

अनूप कुमार पुत्र श्री अमर सिंह कश्यप निवासी मोहल्ला घसियारी बनखंडी ऋषिकेश
उम्र 41 वर्ष

2- हनुमान मंदिर हरिद्वार रोड आईडीपीएल
के पास से एक व्यक्ति को 40 पव्वे अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग के साथ गिरफ्तार किया गया है।

नाम पता अभियुक्त

अनिल कुमार पुत्र स्वर्गीय श्री पूरन चंद निवासी गढ़ी रोड श्यामपुर ऋषिकेश
उम्र 59 वर्ष

3- होटल हेरिटेज आईडीपीएल ऋषिकेश
के पास से एक व्यक्ति को चेकिंग के दौरान 27 पव्वे अंग्रेजी शराब 8pm व्हिस्की के साथ गिरफ्तार किया गया है।

नाम पता अभियुक्त

बृजेश पुत्र रघुलाल निवासी बैराज कॉलोनी आईडीपीएल ऋषिकेश
उम्र 55 वर्ष

बरामदगी विवरण

1- 120 पव्वे अंग्रेजी शराब 8pm व्हिस्की

2- 40 पव्वे अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग

3- 27 पव्वे अंग्रेजी शराब 8pm व्हिस्की

अभियुक्तो के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। सभी को को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

Check Also

Roobet estonia mängijatele: kõige populaarsemad mängud ja pakkumised

Roobet on kiiresti kasvav online-kasiino, mis pakub laia valikut mänge ja põnevaid pakkumisi Eesti mängijatele. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *