Related Articles
Top tips to Keno game online like a pro
10/20/2026
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि वह तीन फिल्में साइन करने वाली हैं और इसके लिए बातचीत अंतिम चरण में पहुंच गई है. जल्द ही वह इन फिल्मों से संबंधित घोषणाएं करेंगी. प्रियंका चोपड़ा ने पिछले ही महीने ‘चंटिकोंÓ के दूसरे सीजन की शूटिंग खत्म की है. अभिनेत्री का इस बारे में कहना है कि जब इस अमेरिकन सीरिज को बनाने वाले इसके आगे की भविष्य की घोषणा करेंगे, तभी वह इस पर अंतिम निर्णय लेंगी. अभिनेत्री ने कहा, ‘मैं ‘चंटिकों’ के तीसरे सीजन के बारे में नहीं जानती हूं. मैंने इस दौरान कई पटकथाएं पढ़ी हैं. कई फिल्म निर्माता मुझसे न्यूयॉर्क में मिले हैं.’ ऐसी खबरें हैं कि वह कल्पना चावला के जीवन पर बन रही बायोपिक और संजय लीला भंसाली की साहिर लुधियानवी के जीवन पर आधारित फिल्म में काम करने वाली हैं.
The National News