Related Articles
Top tips to Keno game online like a pro
10/20/2026

टेलीविजन धारावाहिक ‘संतोषी मांÓ में नजर आ रहीं अभिनेत्री स्मृति खन्ना अपनी फिटनेस को लेकर सजग हो गई हैं और इसके लिए वह तैराकी सीख रही हैं। स्मृति ने कहा कि तैराकी सीखने से उन्हें फिर युवा होने जैसा महसूस हुआ। स्मृति ने कहा, ‘बतौर एक कलाकार हमें पूरे दिन काम करना पड़ता है। इसलिए खुद के लिए समय निकालना जरूरी है। तैराकी से जुडऩे के बाद मैं तरोताजा और नयापन महसूस कर रही हूं। यह चिकित्सा की तरह है और यह पूरे दिन सक्रिय रहने में मदद करता है।Ó अभिनेत्री टेलीविजन धारावाहिक में मां पार्वती के रूप में नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि शरीर को बाहरी तौर पर फिट रखने के साथ-साथ आंतरिक रूप से भी स्वस्थ रखता है। मैं खुश हूं कि मैंने ऐसा कुछ किया, जिससे भीतर से मुझे खुशी हुई।Ó अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर वह तैराकी पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं।
The National News