
तोक्यो। घातक कोरोना वायरस महामारी के कारण बेघर हुए लोगों की नुमाइंदगी करने वाले एक समूह ने खेल गांव का इस्तेमाल निराश्रितों के आश्रय स्थल के रूप में करने का अनुरोध किया है। तोक्यो ओलिंपिक के आयोजकों और स्थानीय प्रशासन के नाम लिखी एक ऑनलाइन याचिका में खेलगांव के विशाल परिसर के इस्तेमाल की अनुमति मांगी गई है।
इस याचिका पर हजारों लोगों के हस्ताक्षर हैं। इस खेल गांव में ओलिंपिक में भाग लेने वाले 11000 खिलाडिय़ों और 4400 पैरा खिलाडिय़ों को रोका जाना था। खेल गांव पूरी तरह से तैयार है लेकिन खाली है क्योंकि कोरोना महामारी के कारण खेल 23 जुलाई 2021 तक टाल दिए गए हैं।
मोयाइ स्पोर्ट सेंटर के अध्यक्ष रेन ओहनिशि ने कहा, ‘हमें नहीं पता कि यह हालात कब तक रहेंगे। हमें अपनी सोच बदलनी होगी। हमें उन लोगों की मदद करनी होगी जिनके सिर पर छत नहीं है।’
तोक्यो ओलिंपिक के आयोजकों ने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और तोक्यो स्थानीय प्रशासन ने भी याचिका पर कोई जवाब नहीं दिया है। आयोजकों ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि याचिका कब जमा की जाएगी। तोक्यो में करीब 1000 लोग बेघर हो चुके हैं और 4000 के करीब ‘नेट कैफेÓ में रह रहे हैं। इन्हें रात गुजारने के लिए छोटे छोटे कक्ष और नेट सुविधा दी गई है।
The National News
734824 290017Greetings! Quick question thats completely off topic. Do you know how to make your site mobile friendly? My weblog looks weird when viewing from my iphone. Im trying to find a template or plugin that might be able to fix this dilemma. Should you have any recommendations, please share. Appreciate it! 369906