
-अफजल की बरसी
श्रीनगर । संसद हमले के दोषी आतंकी अफजल गुरु को आज ही के दिन साल 2013 में फांसी दी गई थी। ऐसे में माहौल न बिगड़े इसके चलते प्रशासन ने कश्मीर में 2जी इन्टरनेट सेवा पर रोक लगा दी है। दरअसल, 31 जनवरी को जम्मू के नगरोटा में हुए एनकाउंटर में जिंदा पकड़े गए आतंकियों के मददगार समीर डार ने पूछताछ में कबूला है कि पाकिस्तान अफजल गुरु की बरसी वाले दिन यानि नौ फरवरी के आस-पास जम्मू में फिदायीन हमले की फिराक में है। खुफिया एजेंसियो की मानें तो इस हमले को अंजाम देने के लिए फिदायीन जम्मू पहुंच चुके हैं। इस अलर्ट के बाद अब जम्मू शहर में पुलिस की अतिरिक्त तैनाती के साथ ही अर्धसैनिक बलों को भी तैनात किया गया है। बता दें कि गत दिनों सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी करते हुए कहा था कि पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में नौ फरवरी के आस-पास किसी बड़े फिदायीन हमले की फिराक में है और इसी के मद्देनजर प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया था। सुरक्षा एजेंसियो की खास निगाह में जम्मू से श्रीनगर की तरफ जाने वाले ट्रक हैं। क्योंकि समीर डार से पूछताछ में खुफिया एजेंसियों को यह पता चला है कि पाकिस्तान जम्मू से श्रीनगर जाने वाले ट्रकों में आतंकियों को घाटी भेज रहा है। इसके लिए पाकिस्तान के इशारे पर ट्रकों में खास तरह के इंतजाम किए गए हैं ताकि सुरक्षाबलों को चकमा दिया जा सके। अब इस अलर्ट के बाद कश्मीर जाने वाले ट्रकों की विशेष तलाशी ली जा रही है। खुफिया एजेंसियो के इस अलर्ट के बाद सुरक्षाबल जम्मू से सटी पाकिस्तानी सीमा पर भी खास निगरानी कर रहे हैं। जम्मू पठानकोट हाईवे पर सुरक्षा के यह बंदोबस्त जम्मू-कश्मीर में खुफिया एजेंसियो के उस अलर्ट के बाद किए गए हैं जिसमें कहा गया है, पाकिस्तान समर्थित आतंकी नौ फरवरी के आस-पास जम्मू में फिदायीन हमला कर सकते हैं। इस अलर्ट में ये भी कहा गया है, पाकिस्तानी फिदायीन जम्मू में किसी सैन्य शिविर या फिर सेना या अर्धसैनिक बलों की छावनी को निशाना बना सकते हैं। इस अलर्ट के बाद जम्मू में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं और शहर में आने वाले हर वाहन की तलाशी की जा रही है। सुरक्षा बल खासतौर पर पंजाब की तरफ से आने वाले वाहनों पर नजर रखे हुए हैं।
The National News
791434 421267This design is steller! You clearly know how to keep a reader amused. Between your wit and your videos, I was almost moved to start my own weblog (nicely, almostHaHa!) Amazing job. I really enjoyed what you had to say, and much more than that, how you presented it. Too cool! 66340