Breaking News
Punjab Mail Train 11

दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची पंजाब मेल

कपलिंग टूटने से 7 बोगियों को छोड़ आगे बढ़ गयी ट्रेन

Punjab Mail Train 11

हरदा । गुरुवार रात को हरदा रेलवे स्टेशन से पहले एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। फिरोजपुर से मुंबई जा रही पंजाब मेल अचानक 2 हिस्सों में बंट गई। बताया जा रहा है कि कपलिंग टूटने के कारण ट्रैन 2 हिस्सों में बंट गई जिसके बाद इंजन समेत 17 डिब्बे स्टेशन तक पहुंच गए, जबकि 7 डिब्बे कुछ दूर पहले जंगल में ही छूट गए।
मामले की सूचना मिलते ही रेल विभाग में हड़कंप मच गया। तत्काल सुधार कार्य शुरू किया गया। ट्रेन को पीछे लाकर बाकी डिब्बों से उससे जोड़ा गया। रेलवे ने कहा कि तकनीकी खामी की वजह से यह घटना हुई।
पंजाब के फिरोजपुर से मुंबई जा रही 12138 अप पंजाब मेल में तकनीकी खराबी की वजह से कपलिंग टूट गई। कपलिंग टूटने से गार्ड की बोगी और उससे जुड़े 7 कोच इंजन से अलग हो गए और ट्रेन दो हिस्सों में बंट गयी। हरदा स्टेशन से 500 मीटर दूर 7 कोच रह गए। इंजन सहित सभी कोच को लेकर ट्रेन हरदा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर पहुंच गयी। अचानक हुई इस घटना से रेल विभाग और यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। रेलवे विभाग के कर्मचारी फौरन मौके पर पहुंचे। पंजाब मेल को हरदा स्टेशन से वापस पीछे लाया गया और पीछे छूट गए 7 कोच से जोडऩे के लिए काम शुरू किया गया। रेलवे के कर्मचारियों ने कपलिंग बदली और पीछे रह गए डिब्बों से ट्रेन के बाकी हिस्से से जोड़ा गया।
वहीं ट्रेन के यात्रियों का कहना है ट्रेन धीमी थी इसलिए हादसा नहीं हुआ। अगर ट्रेन की गति तेज होती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
बताया जा रहा है कि पंजाब मेल एक्सप्रेस की एस-5 और एस-6 से लगी बोगियां इंजन से कटकर अलग हो गई थीं। कुछ यात्रियों ने बड़ी दुर्घटना टालने के लिए ईश्वर का आभार माना।

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

One comment

  1. 537889 564466Hello! Ive been following your blog for a even though now and finally got the courage to go ahead and give you a shout out from Kingwood Texas! Just wanted to mention keep up the very good function! 665170

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *