Breaking News

कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 12 ट्रेनें आज डेढ़ से 6 घंटे तक लेट

Image result for कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 12 ट्रेनें आज डेढ़ से 6 घंटे तक लेट

नईदिल्ली । कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 12 ट्रेनें आज विलंब से पहुंच रही है। ये ट्रेनें 1 घंटे 30 मिनट से लेकर 6 घंटे तक लेट हैं। रेलवे के मुताबिक, सबसे ज्यादा लेट कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस है जो 6 घंटे की देरी से दिल्ली पहुंच रही है। जबकि गोरखपुर-आनन्द विहार हमसफर एक्सप्रेस 2 घंटे 45 मिनट, पुरी-नई दिल्ली पुरुषोतम एक्सप्रेस 1 घंटे 30 मिनट, गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस 2 घंटे 15 मिनट, दरभंगा- नई दिल्ली बिहार सम्पर्क क्रांति 2 घंटे, गोरखपुर-हिसार गोरखधाम एक्सप्रेस 3 घंटे 30 मिनट लेट है। इसी तरह बरौनी-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस 2 घंटे 45 मिनट, भागलपुर-आनन्द विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस 2 घंटे, जबलपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस 1 घंटे 30 मिनट, वाराणसी-नई दिल्ली महामना एक्सप्रेस 2 घंटे 40 मिनट, रक्सौल-आनन्द विहार सद्भभावना एक्सप्रेस 3 घंटे 30 मिनट और मुजफ्फरपुर- आनन्द विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस 3 घंटे 45 मिनट की देरी से दिल्ली पहुंच रही हैं।

Check Also

ऑपरेशन सिंदूर की चोट से बिलबिलाए लश्कर ने बदला अपना पूरा ढांचा, अब हाफिज सईद का बेटा संभालेगा कमान

नई दिल्ली । पिछले साल भारतीय सेना के ऐतिहासिक ‘ऑपरेशन सिंदूरÓ (ह्रश्चद्गह्म्ड्डह्लद्बशठ्ठ स्द्बठ्ठस्रशशह्म्) के दौरान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *