Breaking News
PMPRESIDEND

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग कल आएंगे भारत

PMPRESIDEND

नई दिल्ली । चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 11 अक्टूबर को भारत आएंगे जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ उनकी दूसरी अनौपचारिक शिखर वार्ता होगी। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यह घोषणा करते हुए कहा कि ये शिखर वार्ता दोनों नेताओं को द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के व्यापक मुद्दों पर बातचीत जारी रखने का अवसर प्रदान करेगी। मंत्रालय के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आमंत्रण पर ‘पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइनाÓ के प्रमुख शी चिनफिंग अनौपचारिक शिखर वार्ता के लिए 11-12 अक्टूबर 2019 को चेन्नई में होंगे। शिखर वार्ता चेन्नई के समीप प्राचीन तटीय शहर मामल्लापुरम में होगी। मंत्रालय ने कहा कि शिखर वार्ता के दौरान दोनों देश भारत-चीन विकास साझेदारी को गहरा करने पर विचार विमर्शकरेंगे। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा कि भारत और चीन में हाई लेवल पर परंपराओं का आदान-प्रदान हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत और चीन दुनिया के दो प्रमुख विकासशील देश और प्रमुख उभरते बाजार हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साल हुए वुहान अनौपचारिक शिखर सम्मेलन के बाद से हमारे द्विपक्षीय संबंधों में गति आई है। हम अपने सहयोग को आगे बढ़ा रहे हैं और अपने मतभेदों को बेहतर तरीके से मैनेज कर रहे हैं।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *