Breaking News
64456320988

एनआरसी लागू हुई तो मनोज को छोडऩी पड़ेगी दिल्ली: केजरीवाल

64456320988

नई दिल्ली । मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी पर एक बार फिर निशाना साधा है. बुधवार को दिल्ली के किराएदारों के लिए बिजली बिल योजना का ऐलान करने के दौरान केजरीवाल ने कहा कि यदि दिल्ली में एनआरसी लागू होती है तो मनोज तिवारी को दिल्ली छोडऩी पड़ेगी.
दरअसल मनोज तिवारी कई बार दिल्ली में भी असम की तरह एनआरसी लागू करने की मांग कर चुके हैं. उनका कहना है कि राजधानी में बहुत से घुसपैठिए हैं, जिन्हें बाहर किया जाना चाहिए. बुधवरा को जब इसपर सीएम केजरीवाल से पूछा गया तो उन्होंने कहा, अगर दिल्ली में एनआरसी लागू हुई तो सबसे पहले मनोज तिवारी को दिल्ली छोडऩी पड़ेगी.
वहीं पिछले दिनों आप से बीजेपी में शामिल हुए कपिल मिश्रा ने केजरीवाल के बयान को दरकिनार करते हुए कहा कि एनआरसी का मतलब नेशनल सिटिजन रजिस्टर है न कि दिल्ली सिटिजन रजिस्टर जिससे भारत के नागरिकों को बाहर जाना पड़े. उन्होंने कहा कि केजरीवाल अनपढ़ों जैसी बातें कर रहे हैं.

Check Also

Mobil cihazlarda sorunsuz erişimle casino Crazy Time keyfi

Content Oynanış Mekanikleri ve Semboller: Crazy-Time Slotu Bonuslar ve Free Spin Fırsatları ile Crazy-Time Kazanma …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *