Related Articles
Максимальные выигрыши с mostbet – ваш ключ к успеху10/21/2026
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026

0-केजरीवाल ने बनाई योजना
नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. सरकार जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ कई व्यवस्थाएं कर रही है, जिससे की दिल्ली वासी प्रदूषण रहित हवा में सांस ले सकें. अब सूबे के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिवाली के लिए एक खास योजना बनाई है. इसके तहत दिल्ली के लोग अमेरिका की तर्ज पर एक जगह इक_ा होकर लेजर फायरवर्क्स का आनंद ले सकेंगे.रिपोर्ट के मुताबिक, केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए हम सामूहिक दिवाली मनाने की योजना बना रहे हैं. हम दिल्ली वालों को साथ में दिवाली मनाने के लिए बुलाएंगे. लेजर फायरवर्क्स की व्यवस्था होगी और सभी एक जगह पर मिलेंगे. इसके बाद लोग अपने घर जाकर दिए जला सकते हैं. अगर वे नहीं आना चाहते तो वे टीवी पर इसे देख सकते हैं. अगले साल हम इसे बड़े स्तर पर आयोजित करने की योजना बना रहे हैं. केजरीवाल के मुताबिक, दिल्ली सरकार को लेजर फायरवर्क्स के लिए महंगे उपकरणों को इम्पोर्ट करने की जरूरत पड़ेगी. अमेरिका के शहरों में जैसा 4 जुलाई को लेजर फायरवर्क्स का प्रदर्शन होता है, दिल्ली में भी कुछ ऐसा ही होगा. इस पूरी प्रक्रिया पर केजरीवाल कहते हैं कि यह तो अभी सिर्फ शुरुआत है.
The National News