Breaking News
ramesh pokhriyal

रमेश पोखरियाल ‘निशंकÓ ने बच्चों संग मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

ramesh pokhriyal

नई दिल्ली । मानव संसाधन विकास मंत्री श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन केंद्रीय विद्यायल के बच्चों के साथ आज दिल्ली में मनाया। इस कार्यक्रम में मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री संजय शामराव धोत्रे भी शामिल हुए। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने पौधरोपण कर बच्चों को जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। प्रधानमंत्री की दीर्घ आयु की कामना करते हुए मानव संसाधन विकास मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को हम सेवा सप्ताह के रूप में मना रहे हैं। हमारा कर्तव्य है कि श्रेष्ठ भारत बनाने में हम नरेंद्र मोदी जी का पूरा सहयोग करें। उन्होंने कहा कि हर बच्चे को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और अपने हर जन्मदिन पर एक पौधा लगाना होगा और उसकी पूरी देखभाल करनी होगी। पर्यावरण संरक्षण के लिए यह बेहद जरूरी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्लास्टिक को इस्तेमाल न करने की अपील को घर-घर में असरदार बनाने की जिम्मेदारी बच्चों की है। बच्चे स्वच्छ भारत अभियान के असल ब्रैंड एम्बैस्डर हैं। केंद्रीय मंत्री ने बच्चों से जब पूछा कि क्या वह अपने घर और मोहल्ले को साफ सुथरा रखेंगे तो इस पर बच्चों ने एक सुर में हामी भरते हुए कहा कि वह ऐसा जरूर करेंगे। निशंक ने बच्चों से बात करते हुए कहा कि हम सभी का अपने मन को एकाग्र करना जरूरी है, तभी हम अपने मकसद में कामयाब हो सकते हैं। अगर हर बच्चा पूरा मन लगाकर कोशिश करेगा तो हम जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण में जरूर कामयाब होंगे। मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री संजय शामराव धोत्रे ने बच्चों से अपील की कि वह एक बार इस्तेमाल की जाने वाली प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने के लिए घ्ररवालों समेत आस-पास के लोगों को जागरूक करें। राज्यमंत्री ने बच्चों से सीधे संवाद करते हुए उनसे कई सवाल पूछे। इसमें बच्चों से स्कूल में पानी कैसे बचाया जा सकता है? से लेकर जल सरंक्षण और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े दूसरे सवाल थे। बच्चों के जवाब सुनकर राज्यमंत्री ने कहा कि भविष्य आपके हाथ में है। बच्चे समाज में बड़ा बदलाव ला सकते हैं क्योंकि उनकी बात का असर बड़ों पर भी पड़ता है। इस मौके पर एमएचआरडी. के शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव आर सी मीणा, केंद्रीय विद्यालय संगठन के आयुक्त संतोष मल्ल और सीबीएसई के सचिव अनुराग त्रिपाठी समेत सीबीएसई और एमएचआरडी से आए अन्य प्रतिष्ठित गणमान्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

One comment

  1. 796992 444382Hello. Excellent job. I did not expect this. This really is a superb articles. Thanks! 225201

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *