चीनी स्मार्टफोन मेकर OnePlus ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 3T का एक नया लिमिटेड एडिशन वैरिएंट लॉन्च कर दिया है. यह दूसरे वैरिएंट से अलग है और इसके पीछे Colette लिखा हुआ है. इसकी इंटरनल मेमोरी 128GB है और इसकी बिक्री बुधवार से शुरू होगी.
यह वैरिएंट ब्लैक कलर का है जिसका डिजाइन कंपनी ने मशहूर पर्शियन रीटेलर कोलेट के साथ मिलकर तैयार किया है. इसे कंपनी ने स्टोर के 20वीं सालगिरह के मौके पर पेश किया है जो देखने में काफी अलग दिखता है.
इस लिमिटेड एडिशन कोलेट OnePlus 3T की कीमत 479 यूरो (लगभग 33,500) रुपये है. गौरतलब है कि इसके सिर्फ 250 युनिट्स ही बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे.
OnePlus 3T भारतीय बजार में काफी पॉपुलर स्मार्टफोन है और इसे इस सेग्मेंट में बेस्ट एंड्रॉयड स्मार्टफोन कहा जा सकता है. चाहे इसकी बिल्ड क्वॉलिटी, कैमरा क्वॉलिटी हो या फिर स्पेसिफिकेशन हर मामले में यह दूसरों को मात देता है. इसमें 5.5 इंच की फुल एचडी एमोलेड डिस्प्ले के साथ गोरिल्ला ग्लास 4 दिया गया है.
The National News
575477 282592Good day very cool web site!!Guy .. Beautiful .. Wonderful. 322169
230419 39444This sort of wanting to come to a difference in her or his lifestyle, initial generally Los angeles Excess weight weightloss scheme is actually a large running in as it reached that strive. weight loss 78955