Breaking News
Varun Bhawan And Alia Bhatt

दुल्हनिया सीरीज के तीसरे पार्ट में भी नजर आएंगे वरुण और आलिया?

Varun Bhawan And Alia Bhatt

आलिया भट्ट और वरुण धवन की जोड़ी को दर्शकों ने हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया में काफी पसंद किया था। अब खबर है कि दोनों ऐक्टर्स इसके तीसरे पार्ट में नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वरुण और आलिया दोनों करण जौहर से मिलकर इस पर बात कर सकते हैं जिन्होंने पहली दो फिल्मों को प्रड्यूस किया था। दोनों ऐक्टर्स एकसाथ अभिषेक वर्मन की फिल्म कलंक में नजर आए थे जो कि बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी में बिजी हैं जिसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा कुली नं 1 के ऑफिशल रीमेक में भी सारा अली खान के साथ दिखेंगे।  वहीं, आलिया की झोली में कई इंट्रेस्टिंग फिल्में हैं। वह महेश भट्ट की सड़क 2, करण जौहर की तख्त, अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र, एसएस राजामौली की आरआरआर और संजय लीला भंसाली की इंशाअल्लाह में नजर आएंगी।

Check Also

Kazanç odaklı oyuncular için casino Alev önerileri

Content Kazanç imkânları Bonus ve promosyon yapısı AlevCasino Üzerindeki Giriş ve Kayıt Süreçleri 2. Kimlik …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *