Breaking News
election village

प्रदेश में पंचायत चुनावों की आहट भी शुरू

election village

देहरादून  (संवाददाता)। प्रदेश में पंचायत चुनावों की आहट भी शुरू हो चुकी है। दो महीने में पंचायत चुनाव होने हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत से भाजपाई खासे उत्साहित हैं और उनमें चर्चा शुरू हो गई है कि इस जीत का फायदा पंचायत चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को मिलेगा। इस जीत से पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटे भाजपा प्रत्याशी भी काफी खुश हैं। वह सांसद की जीत का फायदा पंचायत चुनाव में मिलने को लेकर आश्वस्त हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत से संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी पंचायतों में भाजपा को परचम लहराने की उम्मीद है। जिले में आठ विकासखंडों धारी, रामगढ़, ओखलकांडा, भीमताल, बेतालघाट, हल्द्वानी, रामनगर, कोटाबाग में भी पंचायत चुनाव हने हैं। इस जीत से भाजपाइयों को विश्वास है कि सांसद प्रत्याशी की जीत, केंद्र में भाजपा की सरकार बनने का फायदा पंचायत चुनाव में भाजपा को होगा। कालाढूंगी क्षेत्र के विधायक बंशीधर भगत का कहना है कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन से सांसद प्रत्याशी को रिकार्ड मतों से जीत मिली है। उनका दावा है कि जीत का यह सिलसिला अब पंचायत चुनावों में भी जारी रहेगा और भाजपा सभी विकासखंडों में जीत का परचम लहराएगी।

Check Also

Ultimate Guide for Aussies to Enjoy Gaming at Skycrown online casino

Content Begin Your Adventure: Registering at Casino Sky Crown Exclusive Welcome Offers and Promotions for …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *