Breaking News
100rs coin

अटल पर 100 का सिक्का जारी करेंगे पीएम मोदी

100rs coin

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर आज सोमवार को उनकी स्मृति में सौ रुपए का स्मारक सिक्का जारी करेंगे। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक संसद भवन के एनेक्सी में एक कार्यक्रम में संस्कृति मंत्री महेश शर्मा की मौजूदगी में मोदी यह सिक्का जारी करेंगे। इस सिक्के का वजन 35 ग्राम और त्रिज्या 2.2 सेंटीमीटर होगी। यह 50 पचास प्रतिशत चांदी, 40 प्रतिशत तांबा, पांच प्रतिशत निकेल और पांच प्रतिशत जस्ते का बना होगा। इस सिक्के के अग्रभाग पर बीच में अशोक स्तम्भ होगा जिसके नीचे ‘सत्यमेव जयतेÓ लिखा होगा। वृत्त पर बायीं ओर भारत और दाहिनी ओर अंग्रेजी में इंडिया लिखा होगा। अशोक स्तम्भ के नीचे रुपए का प्रतीक चिह्न और अंग्रेजी के अंक में 100 लिखा होगा। सिक्के के पीछे की तरफ वाजपेयी का चित्र होगा। ऊपर के वृत्त पर बायीं ओर देवनागरी में और दाहिनी ओर अंग्रेजी में अटल बिहारी वाजपेयी लिखा होगा। वृत्त के निचले हिस्से में अंग्रेजी के अंकों में 1924 और 2018 लिखा होगा। उल्लेखनीय है कि वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को हुआ था और इस वर्ष 16 अगस्त को उनका निधन हो गया था।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *