
नई दिल्ली । केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रेलवे में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए कदम उठाए हैं। उन्होंने कांप्रीहेंसिव ट्रांसफर पॉलिसी को तुरंत प्रभाव से लागू करने के लिए कहा है। केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रेलवे में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए कदम उठाए हैं। उन्होंने कांप्रीहेंसिव ट्रांसफर पॉलिसी को तुरंत प्रभाव से लागू करने के लिए कहा है। इस पॉलिसी में विभिन्न संवेदनशील पदों पर काफी समय से काबिज लोगों का ट्रांसफर होना तय माना जा रहा है। बता दें कि उत्तर रेलवे में भी बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जो काफी समय से बड़े व संवेदनशील पद पर बैठे हुए हैं। इस मामले में पीयूष गोयल ने सभी जोनल रेलवे और विजिलेंस विभाग के अधिकारियों से सवाल किया है। उन्होंने पूछा है कि एक ही अधिकारी संवेदनशील पद पर लंबे समय से क्यों काबिज हैं। इसके बाद रेलवे बोर्ड विजिलेंस के प्रिंसिपल एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर सुनील माथुर ने सभी जोनल रेलवे को लिखित आदेश जारी की ट्रांसफर पॉलिसी के तहत तत्काल संवेदनशील पदों पर लंबे समय से काबिज लोगों को हटाने के निर्देश दिए हैं। पत्र लिखकर कहा है कि 3 दिसंबर तक दोपहर 2 बजे तक सभी जोनल रेलवे रिपोर्ट सौंपे। बता दें कि उत्तर रेलवे सहित कई जोनल रेलवे में विजलेंस विभाग में भी कई कर्मचारी व अधिकारी संवेदनशील पदों पर लम्बे समय से जमे हुए हैं। जबकि रेलवे बोर्ड के चेयरमेन ने भी पिछले साल एक लेटर जारी कर कहा था कि जिन कर्मचारी व अधिकारी को संवदेनशील पद पर चार साल हो चुके हैं उनका ट्रांसफर कर दिया जाए परंतु इन आदेशों को भी नॉर्दर्न रेलवे ने नहीं माना। ००
The National News
262191 407327This internet internet site is my intake , real very good layout and perfect subject material . 998699
979519 15061Any way Ill be subscribing to your feed and I hope you post once again soon. I dont believe I could have put it greater myself. 967391