Breaking News
yoga

योग से होता है मन और तन स्वस्थ्य

yoga

बागेश्वर (संवाददाता)। पतंजलि के प्रांत सह प्रभारी कमलेश ने कहा कि गांव-गांव तक योग की अलख जगाई जाएगी। योग से मन और तन स्वस्थ्य होता है। उन्होंने कहा कि जीवन में योग उतर जाने के बाद जीवन सफल होता है। उन्होंने कहा कि विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है। जिसका अधिकाधिक लोग लाभ उठाएं और यहां से चयनित योग प्रशिक्षितों को हरिद्वार में निश्शुल्क प्रतिभाग कराया जाएगा। राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण में आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर में शहर और गांव के महिला-पुरुषों ने योग के गुर सीखे। शिविर में व्यायाम, प्रणायाम, आसान, योग आदि के मूलभूत ङ्क्षसद्धात के बारे में भी जानकारी दी गई। पतंजलि जिला युवा प्रभारी केलवलानंद ने कहा कि लोगों को संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि महिलाएं योग से स्वस्थ्य रहेंगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक चकाचौंध और बाजार का भोजन लोगों को बीमार कर रहा है। उन्होंने कहा कि हवा, पानी शुद्ध नहीं होने से भी लोग निरंतर रोगी बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि योग गुरु स्वामी रामदेव ने पूरे भारतवर्ष को निरोगी बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने महिलाओं का आह्वान किया कि वे रोज योग की निशुल्क शिविर में आएं और स्वस्थ्य रहें। प्रशिक्षण योग शिविर में ज्ञान योग, कर्म योग, भक्त्ति योग व पांच कर्म, इंद्रियां, पांच ज्ञानेंद्रिय, एक मन आदि की जानकारी दी गई और जलनेति व सूत्र नेति का भी योग शिक्षकों को अभ्यास कराया गया। सूक्ष्म व्यायाम के साथ योग शिविर का समापन हुआ। इस मौके पर कैलाश, अनिल, हेम, मनोज, पुष्पा दानू, भावना,पूनम, दीपा आदि मौजूद थे।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

2 comments

  1. I am extremely impressed along with your writing abilities as neatly as with the layout to your blog. Is this a paid subject matter or did you customize it yourself? Anyway stay up the nice quality writing, it’s uncommon to look a great weblog like this one these days!

  2. 549900 985335I really enjoy reading on this web site, it holds wonderful articles . 181808

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *