Breaking News

श्रद्धा:- घंडियाल गाँव‌ पहुंचकर भक्तों ने की मंदिर में पूजा अर्चना, प्रसाद के रूप में भंडारे का लिया आंनद, कैबनेट मंत्री सुबोध उनियाल और क्षेत्रीय विधायक किशोर उपाध्याय ने भी लिया आशीर्वाद

 

ऋषिकेश, 1 मई
डीएस सुरियाल

बुद्धवार को घडियाल देवता के भक्त बड़ी संख्या में घंडियाल गाँव‌ मनियार में स्थित मंदिर में पहुंचे और घडियाल देवता की पूजा अर्चना कर देवता का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और क्षेत्रीय विधायक किशोर उपाध्याय ने भी शिरकत कर देवता का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर सभी भक्तों ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल व क्षेत्रीय विधायक किशोर उपाध्याय से मंदिर तक सड़क बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि मंदिर तक सड़क न होने के कारण लोगों को यहाँ आने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कहा कि यह तो देवता की ही शक्ति है कि देवता के भक्त यहां पर पहुंचते है। सामाजिक कार्यकर्ता एवं देवता के भक्त हरेंद्र सिंह सजवाण ने बताया कि शादियों का सीजन होने के बावजूद आज यहां पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और मंदिर में देवता की पूजा अर्चना की। कहा कि सभी लोगों ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और क्षेत्रीय विधायक किशोर उपाध्याय को ज्ञापन सौंपकर मंदिर परिसर तक सड़क बनाने की मांग की है। जिस पर दोनों अतिथियों ने जल्द ही मंदिर तक सड़क बनाने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर प्रधान/प्रशासक विनोद विजल्वाण, अनिल असवाल, बुद्धि सिंह रावत, नरेंद्र विजल्वाण सहित बड़ी संख्या में देवता के भक्त मौजूद थे। इस अवसर पर प्रसाद के रूप में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था। जिसका सभी लोगों ने खूब आंनद उठाया।

Check Also

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया व अन्य सदस्यों के साथ की बैठक

  देहरादून, 19 डीएस सुरियाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार सचिवालय में 16वें वित्त …