Breaking News

गढ़वाल उद्योग व्यापार मंडल के के गोपाल सती बने सर्वसम्मति से संयोजक, गोपाल सती ने कहा जल्द किया जाएगा कार्यकारिणी का गठन

 

ऋषिकेश 27 अप्रैल
डीएस सुरियाल

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की ऋषिकेश इकाई नगर उद्योग मंडल के चुनाव में अध्यक्ष पद पर एक व महामंत्री पद पर तीन प्रत्याशियों के नामांकन पत्र निरस्त किए जाने से आक्रोशित कुछ व्यापारियों ने अलग संगठन बनाते हुए गढ़वाल उद्योग व्यापार मंडल का गठन किया। जिसका सभी व्यापारियों ने सर्वसम्मति से गोपाल सती को संयोजक नियुक्त किया।
बीते 24 अप्रैल को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा ऋषिकेश इकाई नगर उद्योग व्यापार मंडल के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी की गई। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए ललित मोहन मिश्र व संजय व्यास तथा महामंत्री पद के लिए प्रतीक कालिया, पवन शर्मा व विवेक शर्मा ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। 25 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच के बाद चुनाव अधिकारी द्वारा अध्यक्ष पद पर संजय व्यास व महामंत्री पद पर पवन शर्मा और विवेक शर्मा के नामांकन पत्रों में मिली त्रुटि के कारण निरस्त कर दिया था। इसके बाद चुनाव अधिकारी ने अध्यक्ष पद पर ललित मोहन मिश्र व महामंत्री पद पर प्रतीक कालिया को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया। जिससे आक्रोशित अन्य व्यापारियों ने पुराने बस स्टैंड में एक बैठक का आयोजन किया व अध्यक्ष एवं महामंत्री पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का विरोध करते हुए नये संगठन का गठन करते हुए गढ़वाल उद्योग व्यापार मंडल का गठन किया। जिसका सभी व्यापारियों ने सर्वसम्मति से गोपाल सती को संयोजक नियुक्त किया। इस अवसर पर नवनियुक्त संयोजक गोपाल सती ने सभी व्यापारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिस मकसद से आप लोगों ने मुझे संगठन का संयोजक बनाया मैं उसमें पूरा-पूरा खरा उतरने की कोशिश करूंगा। कहा कि मैं व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए रात दिन तत्पर रहूंगा। कहा कि व्यापारियों को एक साथ जोड़कर व्यापारी के हितों के लिए काम करुंगा। जिसके लिए सभी व्यापारियों का सहयोग जरुरी है। कहा कि वह शीघ्र ही गढ़वाल उद्योग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन करेंगे। उन्होंने सभी व्यापारियों से संगठन के लिए एक जुट होकर काम करने की अपील की है। इस अवसर पर मनोज ध्यानी, रविंद्र राणा, एकांत गोयल, दिनेश पायल, दीपक धमीजा, विकास तेवतिया, अरुण बडोनी, सुनील शर्मा, कपिल गुप्ता, जयंत किशोर शर्मा, विजय जुगलान, अरुण बडोनी सहित कई व्यापारी मौजूद थे।

Check Also

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया व अन्य सदस्यों के साथ की बैठक

  देहरादून, 19 डीएस सुरियाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार सचिवालय में 16वें वित्त …